कथाव्यास शिवम शुक्ला का स्वागत करते मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी व अन्य लोग। स्रोत आयोजन म
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला सराय मिश्र महाराणा प्रताप नगर में रविवार को मकान का लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत को देेखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
रविवार सुबह अचानक मकान का लिंटर गिर गया। तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और कुंती देवी को निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। मोहल्ले के नितिन ने बताया कि कुंती देवी पड़ोस में ही एक मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहती हैं। हादसे के समय वह घर के अंदर काम कर रहीं थीं।