एटा। शहर के पीपल अड्डा स्थित कृष्णा नगर से 41 वर्षीय महिला 15 अगस्त को बिना बताए घर से कहीं चली गई। महिला के घर से निकलने के बाद लौटने पर परिजन ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी शिवम राजपूत ने 16 अगस्त को कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि मां कृष्णा देवी 15 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। काफी समय बीतने के बाद भी वह नहीं लौटी। इसके बाद परिजन ने रिश्तेदारी सहित संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक लोकेश कुमार को सौंपी गई है। संवाद