फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उपचार के दौरान महिला की चली गई जान, हंगामा

Wed, 05 Aug 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद परिजन को समझाती पुलिस। स्र
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के पांचवें तल पर महिला सामान्य वार्ड में भर्ती महिला मरीज की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं आरोप लगाया है कि विरोध जताने पर मेडिकल कॉलेज में तैनात गार्ड ने उनकी पिटाई और अभद्रता की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए। मिरहची थाना क्षेत्र के जिन्हेरा गांव निवासी रिंकी को दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल स्थित मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। मृतका के परिजन का आरोप है कि भर्ती के बाद महिला की जांच तक नहीं कराई गई और इलाज में लगातार लापरवाही बरती गई।
उनका कहना है कि समय पर उपचार मिलता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। महिला की मौत के बाद परिजन ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान मृतका के भाई विकास ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने उनकी डंडे से पिटाई की और अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अन्य मरीजों के तीमारदारों ने भी गार्ड पर डंडा लेकर पीटने का आरोप लगाया। वहीं पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं और सुरक्षा कर्मियों की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने हालात को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें