फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मलावन क्षेत्र को नहीं मिल रही निर्बाध बिजली, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

Wed, 05 Aug 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकासखंड सकीट स्थित ग्राम पंचायत मलावन के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। ज्ञापन देते हुए बताया कि जवाहरपुर थर्मल पावर स्टेशन की स्थापना मलावन क्षेत्र में होने के बावजूद यहां के लोगों को आज भी लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली परियोजना के लिए क्षेत्र के किसानों ने अपनी लगभग 70 प्रतिशत कृषि भूमि का अधिग्रहण कराया था। किसानों और ग्रामीणों को उम्मीद थी कि परियोजना शुरू होने के बाद क्षेत्र को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत है। आए दिन घंटों बिजली गुल रहने, बार-बार ट्रिपिंग और कम वोल्टेज के कारण घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों और व्यापारियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मांग की गई है कि मलावन क्षेत्र के लिए अलग बिजली फीडर स्थापित किया जाए, जिससे अतिरिक्त लोड स्थानीय उपभोक्ताओं पर न पड़े और नियमित बिजली आपूर्ति हो सके। साथ ही अधिकारियों से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। इस दौरान सत्यप्रकाश, आर्यन वर्मा, अवधेश कुमार, महेश, माधो सिंह, विनोद कुमार, प्रशांत कुमार, संतोष, रवी प्रकाश, विवेक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें