फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर जागे फिर भी नहीं मिली डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएपी की किल्लत बनी हुई है, किसानों में इसके लिए मारामारी है। मंडी समिति स्थित केंद्र पर बुधवार रात से कई किसानों ने डेरा डाल दिया। खाद लेने के लिए रात 12 बजे आकर कतार में लग गए। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को तमाम किसानों का नंबर आने से पहले स्टॉक खत्म हो गया। रात भर जागने के बावजूद उन्हें डीएपी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

अलीगंज मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी में इफको किसान सेवा केंद्र बना हुआ है। जिले में रैक आने पर यहां बुधवार को डीएपी उपलब्ध कराई गई। जिसका वितरण बृहस्पतिवार को होना था। इसकी जानकारी होते ही बुधवार रात 12 बजे से किसान मंडी में पहुंचना शुरू हो गए और कतार के रूप में बैठ गए। रात में ठंड अधिक थी तो कुछ जगह अलाव जला लिए। सुबह होते ही कतार में खड़े हो गए। जो लोग आगे थे, ऐसे करीब 300 किसानों को तो खाद मिल गई। जबकि दोपहर 2 बजे तक स्टॉक खत्म हो गया। इतनी ही संख्या में किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। जब तक डीएपी वितरित हुई तब तक किसानों में आपस में मारामारी चलती रही।
----------------------
अब तक आई 25 हजार मीट्रिक टन
जिले में अब तक कुल 25 हजार 145 मीट्रिक डीएपी की आपूर्ति हो चुकी है। जिसमें किसानों को 23 हजार 106 मीट्रिक टन डीएपी वितरित की जा चुकी है। वहीं शासन द्वारा जिले को कुल 33 हजार 400 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस तरह करीब आठ हजार मीट्रिक टन खाद आना शेष है। जबकि किसानों को करीब 10 हजार मीट्रिक टन डीएपी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
रात के 12 बजे यहां पर डीएपी लेने के लिए लाइन में लग गए थे। दोपहर तक नंबर नहीं आया और स्टॉक खत्म हो गया।
- सत्यपाल, रजकोट
--------------
रात दो बजे यहां डीएपी के लिए पहुंचे तो पहले से करीब दस किसान लाइन में लगे हुए थे। दोपहर 12 बजे जाकर नंबर आया है।
- अरविंद कुमार, नगला गोपी
-------------
नगला बरी में तीन बोरी के रुपये ले लिए लेकिन डीएपी नहीं दी। जिसकी वजह से यहां सुबह पांच बजे से लाइन में लगे, लेकिन खाद नहीं मिली।
- शकुंतला देवी, नगला बरी
------------
सुबह पांच बजे आकर यहां डीएपी के लिए लाइन में लगना पड़ा है। उसके बाद भी डीएपी नहीं मिल पाई है। बता रहे हैं कि डीएपी खत्म हो चुकी है।
- भूदेवी, बीगौर
--------------
डीएपी का स्टॉक खत्म हो चुका है। शुक्रवार सुबह तक अलीगढ़ से रैक आएगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं कर सकते हैं कि कितनी मात्रा में डीएपी भेजी जा रही है।
- महावीर सिंह, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें