फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पति के शराब पीने पर पत्नी ने निगला विषाक्त पदार्थ, हालत नाजुक

Wed, 14 May 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला के एक गांव में महिला ने पति से कहासुनी होेने के बाद मंगलवार सुबह विषाक्त पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां उपचार चल रहा है। महिला के पति ने बताया कि वह सोमवार को एक शादी के कार्यक्रम में गया था। वहां शराब पीकर घर आया तो पत्नी ने नाराज होकर यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

गांव लभेंटा निवासी अजीत ने बताया कि सोमवार को वह अपने मित्र के यहां शादी समारोह में गया था। वहां सभी के साथ मिलकर शराब पी ली, जिसके चलते नशा हो गया। देर रात जब घर पर लौटा तो पत्नी मोहिनी ने इसका विरोध किया। जिसके चलते वाद-विवाद हो गया और मोहिनी ने घर पर रखा हुआ विषाक्त पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उपचार प्रारंभ किया, मगर हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। 13 मई की सुबह लगभग 5 बजे पत्नी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें