जलेसर। नगर के मोहल्ला बारी का चौक निवासी विजय कुमार ने कोतवाली में अपनी पत्नी राधा और उसके भाई सूरज पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पत्नी पर घर से जबरन जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही पत्नी के भाई सूरज और उसके दो साथी सोनू एवं कालू पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप है।
विजय ने बताया करीब 11 वर्ष पहले उसकी शादी आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी की राधा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अच्छे संबंध नहीं रहे। आठ मार्च को पत्नी और उसके भाई आ धमके, आते ही सूरज और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरु कर दिया। हंगामे होने पर पत्नी राधा घर में से 250 ग्राम चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, सात हजार रुपये ले गई। पीड़ित विजय ने अगले दिन नौ मार्च को थाने पहुंचकर पुलिस घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कराकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।