फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा कुटाई करते समय महिला की गर्दन कटकर हुई अलग

विज्ञापन
पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृत महिला के परिजन। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/सकीट। चारा काटते समय महिला की साड़ी मशीन में फंस गई। जब तक इंजन बंद किया जाता महिला मशीन की चपेट में आ गई और उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई। इस दर्दनाक हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थाना सकीट क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर निवासी शिवनंदन सिंह की 50 वर्षीय पत्नी आशा देवी की दर्दनाक मौत हुई है। शिवनंदन ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे इंजन से चल रही मशीन से हरे चारे की कटाई कर रहे थे।
विज्ञापन

अचानक आशा की साड़ी मशीन के पट्टे में फंस गई और बुरी तरह से लिपट गईं। जब तक इंजन को बंद किया, सिर कटकर धड़ से अलग हो गया और दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। गर्दन धड़ से अलग होने के चलते लोग इसे देख भी नहीं पा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू ने बताया कि चारा काटने के दौरान महिला की दर्दनाक मौत हुई है। सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें