फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस को दी सूचना तो शव खेत में छोड़ भागे ससुरालीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। गांव छितौनी में रविवार की रात महिला की मौत हो गई। ससुरालीजन रात में ही अंतिम संस्कार करने के लिए शव को ले जा रहे थे। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आने की जानकारी मिलने पर ससुरालीजन शव को खेत में छोड़कर भाग गए। पुलिस को शव तलाशने में दो घंटे लग गए।
गांव पिलवा विशनपुर थाना व जिला आजमगढ़ निवासी फुल्लू ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व बेटी डिंपल (33) का विवाह कोतवाली देहात के गांव छितौनी निवासी सोनू के साथ किया था। कुछ समय बाद ही यह लोग अतिरिक्त दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी बेटी ने कई बार फोन कॉल के माध्यम से दी थी। जब इनकी मांग पूरी नहीं हुई तो रविवार की रात डिंपल की हत्या कर दी और शव को जलाने जा रहे थे। गांव के ही एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी फोेन कॉल करके हमको दी। यहां से हम लोगों ने कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।
कोतवाली देहात प्रभारी जेके गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तो वह लोग भाग गए। महिला का शव चारपाई पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। चारपाई सहित किसी खेत में डाल गए। उसको तलाशने में पुलिस को लगभग 2 घंटे तक भटकना पड़ा। अंधेरा होने के कारण कई खेतों पर घूमने के बाद शव मिला। सोमवार को मायके पक्ष से माता-पिता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और दामाद सहित अन्य ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न हो पाने के कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें