कुल्हाड़ी से हमले में घायल विजेंद्र को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती। संवाद
जैथरा। क्षेत्र के गांव नगला लीलाधर में भैंस चोरी करने आए चोरों ने जागने पर बिजेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में बिजेंद्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
होली की पूर्व रात्रि पर बिजेंद्र और उनका पुत्र मनीष घर के पास बने जानवरों घेर में सो रहे थे, घेर में उनके पालतू दुधारू जानवर बंधे थे। मध्यरात्रि दो चोर उनकी भैंस चोरी करके ले जा रहे थे, आहट से अचानक बिजेंद्र की आंख खुल गई। जागने पर चोरों को देख बिजेंद्र ने शोर मचाना शुरु कर दिया, शाेर सुनकर पास में सो रहा मनीष भी जाग गया जो फोन से चोरों की वीडियो बनाने लगा।
इस पर एक चोर कुल्हाड़ी से बिजेंद्र पर हमला कर दिया और भाग गए। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने कहा जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया था, पुलिस चोरों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।