एटा। थाना सकीट के गांव कम्मापुर में रुपये चोरी होने के बाद सास-बहू में लड़ाई हो गई। 1000 रुपये चोरी का आरोप लगने पर गुस्से में आई महिला ने चूहामार दवा खा ली। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।
गांव कम्मापुर निवासी रामअवतार ने बताया कि शुक्रवार को वह खेत पर गया था। तभी घर पर मां और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जानकारी मिलते ही खेत से घर पर पहुंचा तो देखा पत्नी ने चूहामार दवा का सेवन कर लिया है। पूछने पर पता चला कि घर में 2000 रुपये रखे हुए थे। जिसमें से 1000 हजार रुपये किसी ने चोरी कर लिए। मां ने इसी बात को लेकर पत्नी रजनी से पूछा होगा तो वाद-विवाद हो गया। जिसके चलते रजनी ने गुस्से में आकर घर में रखी चूहामार दवाई खा ली।