फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1991 के बाद सात चुनावों में हर बार जलेसर के मतदाताओं ने बदले राजनैतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने 1980 और 1985 में कांग्रेस को और 1989 व 1991 में भाजपा को लगातार दो बार मौका दिया। इससे पहले और बाद में किसी भी दल पर लगातार भरोसा नहीं जताया। जबकि 1993 से लेकर 2017 तक हर बार मतदाताओं ने राजनीतिक दलों को बदला।
विज्ञापन

मार्च 1956 में जलेसर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र का गठन किया गया। अप्रैल 1957 में चुनाव हुआ तो कांग्रेस के चिरंजीलाल विधायक बने। इसके बाद 1977 तक हर बार मतदाताओं ने दलों को बदला। हालांकि 1957 का चुनाव जीतने के बाद 1962 में चिरंजीलाल का कांग्रेस ने टिकट काट दिया। वह स्वतंत्र पार्टी से लड़े और जीते भी। 1967 के चुनाव में कांग्रेस ने उदयवीर सिंह को टिकट दिया और जनता ने भरपूर समर्थन देकर विधानसभा भेजा।
1969 में कांग्रेस को मतदाताओं ने सबक सिखाया और भारतीय क्रांति दल से चुनाव लड़े चिरंजीलाल को विधायक बनाया। 1974 में कांग्रेस के नाथूराम को मतदाताओं ने जिताया तो 1977 के चुनाव में जनता पार्टी के माधव विधायक बने। जबकि 1980 में कांग्रेस के रामसिंह और 1985 में कांग्रेस के ही प्रेमपाल सिंह विधायक चुने गए। वर्ष 1989 और 1991 में भारतीय जनता पार्टी के माधव विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2017 तक हुए चुनावों में मतदाताओं ने दलों को परखने और बदलने का काम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी मुद्दे-
- रोडवेज बस स्टैंड की लंबे समय से मांग (डिपो का काम शुरू)
- खारे पानी से नहीं मिल सकी निजात
- डार्क जोन से बाहर नहीं निकला जलेसर
- माचुआ रजबहा में टेल तक पानी की पूरी नहीं हुई आस
------------
वर्ष 2017 में कुल मतदाता- 280441
कुल वोट पड़े थे- 184649
मत प्रतिशत रहा था- 65.84
भाजपा विधायक संजीव कुमार दिवाकर को मिले मत- 81502
सपा के रणजीत सुमन को मिले मत- 61694
विधायक पार्टी वर्ष
चिरंजीलाल कांग्रेस 1957
चिरंजीलाल स्वतंत्र पार्टी 1962
यूबी सिंह कांग्रेस 1967
चिरंजीलाल भारतीय क्रांति दल 1969
नाथूराम कांग्रेस 1974
माधव जनता पार्टी 51977
राम सिंह कांग्रेस 1980
प्रेमपाल सिंह कांग्रेस 1985
माधव भाजपा 1991
रघुवीर सिंह सपा 1993
मिथलेश कुमारी भाजपा 1996
अनार सिंह दिवाकर सपा 2002
कुबेर सिंह भाजपा 2007
रणजीत सुमन सपा 2012
संजीव दिवाकर भाजपा 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें