एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म की वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर तीन माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने तंग आकर आरोपी की बात मानने से इनकार किया तो वीडियो वायरल कर दी।
पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि जगतपाल 30 जनवरी को घर में घुस आया और अकेली मौजूद पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इसके फोटो व वीडियो भी बना लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन माह तक दुष्कर्म करता रहा। शनिवार को गांव के लोगों के बीच वीडियो वायरल हुई तो पति की भी जानकारी में आया और वह पुलिस के पास पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। अश्लील वीडियो सामने आने के बाद उसकी ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।