फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के सामने पिता का कत्ल: गमछे का फंदा बनाकर गले में डाला, फिर ईंट से चेहरे पर प्रहार कर मार दिया

Fri, 10 May 2024 10:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक बेटे के सामने उसके पिता की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके पिता के गले में गमछे का फंदा डालकर पहले खींचा। इस दौरान बेटा चीखता रहा, लेकिन हमलावरों को रहम नहीं आया। 

 
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना सकरौली के बबूलगढ़ी गांव के पास नामजद लोगों ने सब्जी लेने जा रहे पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। पिता के गले में गमछे का फंदा डालकर लाठी-डंडों से पीटा। उसके बाद ईंटों के प्रहार से हत्या कर चेहरा कुचल दिया। पुत्र वहां से डरकर भाग गया। पुत्र की तहरीर पर 8 नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें फैसला न करने पर हत्या करने की वजह बताई गई है।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र अंकित कुमार ने बताया कि बुधवार को बारा समसपुर में हाट (साप्ताहिक बाजार) लगता है। कुछ घरेलू सामान व सब्जी लेने के लिए साइकिल पर पिता रामनिवास (45) को बैठाकर ले जा रहा था। रास्ते में गांव बबूलगढ़ी के पास एक चरी के खेत से गांव के ही अंकित, रतना, राजकुमार, शिवकुमार, वीरेश, प्रेमपाल व दो अज्ञात लोग निकलकर साइकिल के सामने आ गए। इनको देखकर हमने साइकिल रोकी तो ये हम पर टूट पड़े। पिता के गले में गमछे का फंदा बनाकर डाल लिया और खींचने लगे। लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा। पिता के चेहरे पर ईंटों से प्रहार करते हुए मार डाला। यह देखकर मैं घबरा गया और घर की ओर भाग गया।

थाना प्रभारी सकरौली नरेश सिंह जादौन ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व रामनिवास की ओर से अंकित, शिवकुमार व रतना के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसी समय रतना की भाभी ने मृतक रामनिवास के पुत्र अंकित व दामाद के खिलाफ गालीगलौज और एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज कराया था। तभी से दोनों पक्षों के मध्य विवाद चला आ रहा है। अंकित ने बताया कि सभी आरोपी हम पर फैसले का दबाव बना रहे थे। जबकि हम लोग कानूनी प्रक्रिया के तहत मुकदमा लड़ रहे हैं। बात नहीं मानी तो इन लोगों ने बुधवार को रास्ते में घेरकर पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा मौके पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने जांच की है। मामले की और भी गहनता से छानबीन की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें