फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शरीर और गले पर चोट के निशान...ईंट भट्ठा के पास मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 May 2024 10:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ईंट भट्ठा के पास एक महिला की लाश मिली। उसके शरीर और गले पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 
 
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव ससोता दोसपुर में ईंट भट्ठा के पास बृहस्पतिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। शरीर और गले पर चोटों की निशान है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मृतका की पहचान कराने की कोशिश की गई। लेकिन आसपास के लोगों ने किसी तरह की पहचान से इन्कार कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला कहीं बाहर की थी। जिसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष रही होगी।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर ने बताया कि शव देखकर यह लग रहा है कि उसका गला रेत कर हत्या की गई है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें