फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 200 रुपये के लिए स्कूल में बवाल

Wed, 30 Sep 2026 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पुलिस द्वारा बरामद किया गया तमंचा। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। नयागांव क्षेत्र के संकट मोचन इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे 200 रुपये परीक्षा शुल्क के कारण विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर कदरागंज निवासी एक अभिभावक ने तमंचा निकालकर शिक्षकों को धमकाया और विद्यालय में दहशत का माहौल बना दिया। शिक्षकों ने युवक को घेरकर उसके हाथ से तमंचा छीन लिया। आरोपी के पास से दो कटार भी बरामद होने की बात सामने आई है। पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने ले गई।
विज्ञापन


संकट मोचन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति के दो बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं। मंगलवार सुबह वह बच्चों की परीक्षा फीस जमा करने पहुंचा था। 200 रुपये शुल्क के कारण उसकी विद्यालय के बाबू बदन सिंह से कहासुनी हो गई। इसी दौरान शिक्षक आनंद भी वहां पहुंच गए। बच्चों के यूनिफॉर्म में नहीं आने और उनके पास पुस्तकें नहीं होने की बात बताने पर विवाद और बढ़ गया।

आरोप है कि इसी दौरान बच्चों के पिता ने तमंचा निकाल लिया और शिक्षकों को धमकाने लगा। इससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। स्टाफ ने एकजुट होकर उसको घेर लिया और उसके हाथ से तमंचा छीनकर उसे काबू में कर लिया। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। स्टाफ के ही कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी ने फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मौके से बरामद हथियारों को अपने पास रखकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा बरामद किया गया तमंचा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें