जिले के उपजिलाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर मंगलवार को कमिश्नर ने नाराजगी जताई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। ।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान समीक्षा के दौरान कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि सभी एसडीएम/ईआरओ नियमित रूप से निर्वाचन आयोग के निर्देशों, शिकायतों का निस्तारण करें। इस दौरान डीएम शंभूनाथ ने मंडलायुक्त को बताया कि बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर सर्वेक्षण का कार्य कर रहे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि 18 वर्ष से 19 वर्ष आयु के मध्य के 23830 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। वहीं पीजीआरएस पर प्राप्त समस्त 118 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। कमिश्नर ने निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होेंने विभिन्न अभिलेख पत्रावलियां, अभिलेख दुरुस्तीकरण रखने के निर्देश दिए। एसएसपी राजेश कृष्ण, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चन्द्र शर्मा, सभी एसडीएम, तहसीलदार, एडीईओ राजेंद्र भारती, सतेंद्र पचौरी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।