फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर व मैक्स की भिड़ंत में शाहजहांपुर के दो सब्जी व्यापारियों की मौत

विज्ञापन
मृतक अरविंद फाइल फोटो । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में बुधवार की देर रात मैक्स पिकअप और डंपर की भिड़ंत हो गई। हादसे में मैक्स सवार शाहजहांपुर के दो सब्जी व्यापारियों की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर दोनों शवों को निकालकर जिला अस्पताल भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव चुरथरा के पास डंपर व मैक्स पिकअप की भिड़ंत में अरविंद कुमार (24) पुत्र पप्पू सिंह निवासी मोहल्ला सिदुल्लागंज कस्बा व थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर और राजीव कुमार (28) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव सुल्तानपुर थाना जलालाबाद की मौत हुई है, जबकि चालक शकील अहमद निवासी इमातपुर चक थाना जलालाबाद घायल हुआ है। मृतक राजीव के भाई रंजीत कुमार ने बताया है कि करीब तीन माह पूर्व सब्जी का व्यापार शुरू किया था और आगरा सब्जी मंडी से खरीददारी करने के बाद जलालाबाद लेकर जाते थे। बुधवार की रात आगरा से घर लौटते समय डंपर ने सामने से मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी, इसमें भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मृतक अरविंद के चाचा श्रीपाल ने बताया है कि भतीजा कई महीनों से आगरा से सब्जी लेकर जाता था, कस्बा में दुकान लगाकर बिक्री करता था, इससे परिवार का गुजारा चल रहा था। खेतीबाड़ी नहीं है और व्यापार से परिवार का पालन पोषण किया जा रहा था। पुलिस ने हादसे की खबर दी थी तब एटा आए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से चार घायल
वहीं थाना बागवाला क्षेत्र स्थित गांव करतला चौराहा पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अखिलेश कुमार व विक्रांत निवासी परसोंन घायल हुए हैं, जबकि अन्य हादसों में विवेक कुमार निवासी महाराजपुर थाना जसरथपुर और ओमकार निवासी जिटौली थाना निधौलीकलां घायल हुए हैं। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक राजीव फाइल फोटो ।- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें