शहर में निकलती खाटू श्याम की शोभायात्रा में नाचते श्रद्धालु ।
- फोटो : ETAH
एटा। खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से शहर में बृहस्पतिवार को ठंडी सड़क से खाटू श्याम की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें सदर विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जगह-जगह खाटू श्याम पालकी का स्वागत किया गया।
खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से ठंडी सड़क स्थिति रघुनाथ मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, नगर पालिका चेयरमैन मीरा गांधी ने भी भाग लिया। खाटू श्याम की शोभायात्रा रघुनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर लोकमन दास तिराहा होते हुए होली मोहल्ला, मेहता पार्क, घंटाघर, बस स्टैंड, रश्मि लोक तिराहा, माया पैलेस, अरुणा नगर गेट, इंद्रपुरी गेट, रेलवे रोड होते हुए बालाजी गेस्ट हाउस पर समापन किया गया। इस बीच कई जगहों पर पालकी का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। शोभायात्रा समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गणेश वाष्र्णेय, राकेश वाष्र्णेय, राजेश गुप्ता, सभासद दिलीप कुमार पचौरी बिट्टू, राजीव बसंल, नीरज शर्मा, अमन गुप्ता, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।