फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली का तार चोरी करने के दो आरोपी चोर गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किया गया 310 किलो विद्युत तार, एक मैक्स पिकअप, एक लोहे की कढ़ाई और 90 किलो लकड़ी बिना जली और अधजली बरामद की गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अलका तोमर ने बताया मुखबिर की सूचना पर स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ मिलकर वाहिद बीबीपुर गांव के पास से बैंड स्कूल से दो अंतरजनपदीय चोर पकड़े गए हैं। रविवार को की गई इस कार्रवाई में आकाश निवासी तुलसी नगर और देवेंद्र निवासी राजीव नगर थाना ताजगंज जिला आगरा को पकड़ा गया है। इन पर कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनके साथी अशोक निवासी गोपालपुर थाना जलेसर, पप्पू निवासी जटोई बिसावर थाना सादाबाद जिला हाथरस, रवि कुमार निवासी खंजरपुर जिला फिरोजाबाद, जमील और दिलीप निवासी आगरा फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। यां देते हुए धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें