फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गेंदे की खुशबू से महकेंगे खेत, 15 हेक्टेयर में कराई जाएगी बागवानी

Sun, 30 Jun 2024 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परंपरागत खेती से हटकर फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इस बार 15 हेक्टेयर में गेंदा की बागवानी कराई जा रही है। इसकी बाजार में मांग भी अधिक रहती है। ऐसे में खेत फूलों की खुशबू से महकेंगे और किसान लाभ कमा सकेंगे।
विज्ञापन

छोटे किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है, इसमें परंपरागत खेती को छोड़कर फूलों की खेती बेहतर विकल्प के रूप में मानी जा रही है। लघु एवं सीमांत किसान फूलों की खेती से अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं। इसकी 12 महीने मांग रहती है, खासकर त्योहारों के मौसम और शादी-समारोह में अधिक मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में किसानों को नुकसान की फसल साबित नहीं होगी।
इसकी फसल लेने के लिए किसान को कम लागत में अधिक मुनाफा मिल जाता है। उद्यान विभाग को 15 हेक्टेयर गेंदा कराने का लक्ष्य मिला है, इसके चलते विभागीय अधिकारी किसानों को फूलों की खेती करने की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं। इसका फायदा किसानों को अच्छा मिलने की बात कही जा रही है। वहीं ग्लैडियोलस के फूलों की खेती के लिए भी निशुल्क बीज मुहैया कराया जा रहा है, इसका लक्ष्य 0.3 हेक्टेयर है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों ही फूलों की खेती करके किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इनकी हमेशा बाजार में मांग रहती है। गेंदा की बात की जाए तो एक हेक्टेयर में 20 से 25 हजार रुपये खर्च करके 3 से 4 लाख रुपये कमाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें