फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड सहित दो की मौत

Sat, 14 Feb 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक अजयपाल सिंह का फाइल फोटो-
विज्ञापन
एटा। दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सिक्योरिटी गार्ड समेत दो लोगों को की मौत हो गई। पहली घटना हाईवे पर पिलुआ थाना क्षेत्र में हुई। इसके अलावा नयागांव थाना क्षेत्र में बाइक की चपेट में आकर किसान लगभग 200 मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन

पहला हादसा थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे पर हुआ। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिउद्दीनपुर निवासी अजय पाल (53) नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वह शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना दी। बताया कि अजयपाल सीआरपीएफ से रिटायर होने के बाद नोएडा की एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी कर रहे थे।
दूसरे हादसे में थाना नयागांव क्षेत्र के नगला मई निवासी मुन्ना लाल (55) पंचायत उभई असद नगर पास के ईंट भट्ठे में काम कर पैदल गांव लौट रहे थे। ग्राम प्रधान अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि जैसे ही वह नगला मई मोड़ पर पहुंचे पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आ गए। इसकी वजह से मुन्नालाल बाइक के साथ करीब 200 मीटर तक घिसटते चले गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजन को जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सधिकारी डॉ. शक्ति सिंह ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना नयागांव प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।

मृतक अजयपाल सिंह का फाइल फोटो-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें