फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डायबिटीज और हृदय के दो मरीजों की मौत

Mon, 08 Dec 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार को दो लोगों को लाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद इन्हें मृत घोषित कर दिया। इसमें 95 वर्षीय वृद्ध डायबिटीज और दूसरा व्यक्ति हृदय का मरीज था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार सुबह करीब 7 बजे रामकिशोर (48) निवासी किशनी मेहरा को लाया गया। पुत्र बृजेश ने बताया कि सुबह के वक्त उन्हें अचानक से घबराहट हुई। उसके बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तब उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि उन्हें हृदय संबंधी बीमारी थी और चिकित्सक ने हार्ट अटैक के लक्षण बताए हैं।
वहीं आशाराम भारती (95) निवासी नलकूप कॉलोनी को सोमवार दोपहर करीब 12 बजे इमरजेंसी में लाया गया। पुत्रवधू पूजा भारती ने बताया कि उन्हें पिछले माह से शुगर लेवल कम होने की दिक्कत थी। पिछले माह उन्हें मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती किया लेकिन कोई आराम नहीं मिला जिसके बाद अलीगढ़ लेकर गए। वहां उपचार होने के बाद थोड़ा आराम मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह उनका शुगर लेवल अचानक से काफी कम हो गया और उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए, तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें