एटा। जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। मंगलवार का जिले में दो और डेंगू एलाइजा पर पॉजिटिव आए। इससे डेंगू के मरीजाें की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। जबकि मंगलवार को तीन गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को गांव नगला चाठी, नगरिया बीच व खाबा में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इस दौरान 440 मरीजों का उपचार किया गया। जहां 152 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। रिपोर्ट सभी की निगेटिव आई। जबकि 52 बुखार पीड़ितों की डेंगू कार्ड से जांच की गई। वहीं 38 बुखार पीड़िताें के सैंपल डेंगू एलाइजा की जांच को लिए गए। जबकि मंगलवार को अलीगंज में 24 वर्षीय अमित व अवागढ़ में 13 वर्षीय संजना डेंगू एलाइजा पॉजिटिव आए। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में शिविर लगा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बुखार सीएचसी सहित मेडिकल कॉलेज से दवा लें। संवाद