एटा। बच्चे को गोद में खिला रही मां के हाथ से मासूम फिसल गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे ताराचंद निवासी गांव बरसोड़ा थाना अमांपुर जिला कासगंज अपने दो माह के मासूम कुशांत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ताराचंद ने बताया कि बच्चे को छत के छज्जे पर खड़े होकर पत्नी गोद में खिला रही थी।
तभी बच्चा अचानक छटक कर हाथों से फिसल गया। पहले बच्चे को स्थानीय निजी चिकित्सकों को दिखाया, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। दो माह के मासूम की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही बच्चे को घर ले गए। संवाद