फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार से अधिक लोग दूसरे प्रदेशों में भी ले रहे राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के 5116 ऐसे यूनिट पकड़ में आए हैं जो जिले के अलावा 21 अन्य प्रदेशों में राशन ले रहे हैं। अब जिले में ऐसे यूनिट को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन के संज्ञान में आया था कि कार्ड धारक दो से तीन स्थानों पर राशन कार्ड में यूनिट दर्ज कर राशन ले रहे हैं। इसी के तहत केंद्र सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जिससे एक व्यक्ति दो स्थानों से राशन न ले सके। प्रथम चरण में यह योजना जिलों के हिसाब से लागू की गई। जहां सत्यापन में कई यूनिट अन्य राशन कार्डों में जुड़े मिले। पूर्ति विभाग द्वारा ऐसे यूनिटों को कार्ड से हटवाया गया। केंद्र सरकार ने प्रदेश स्तर पर इसका सत्यापन कराया। जहां जिले के 21 प्रदेशों में ऐसे लोग मिले जो जिले के अलावा वहां के राशन कार्डों में भी दर्ज हैं। उच्चाधिकारियों ने ऐसे लोगों की सूची डीएसओ को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें