फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में हमीरपुर के युवक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग सड़क हादसों में हमीरपुर के युवक सहित दो की मौत हो गई। थाना पिलुआ क्षेत्र में दिल्ली से लौट रहे हमीरपुर के युवक की मौत रोडवेज बस का पहिया चढ़ने से हुई। जबकि इसी थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्धा बाइक से गिर गई। जिला अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। जिला हमीरपुर थाना पुरारा क्षेत्र के गांव बेरी निवासी बाबूराम (45) पुत्र मायादीन की हादसे में मौत हुई है। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस के परिचालक ने एंबुलेंस से लाकर रविवार सुबह करीब पांच बजे भर्ती कराया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों का कहना कि परिचालक ने पूछने पर बताया कि कस्बा पिलुआ के पास शनिवार की रात करीब दो बजे बस खराब हो गई थी। कुछ यात्री अन्य वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए तो कुछ बस के आसपास ही आराम करने लगे। बाबूराम बस के नीचे लेट गया। करीब पांच बजे बस स्टार्ट हो गई। चालक को अंदाजा नहीं था कि बस के नीचे कोई लेटा है। उसने बस को आगे बढ़ा दिया और बाबूराम के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह करीब नौ बजे मौत हो गई। युवक के पास मिले दो थैले और करीब 16 हजार रुपये परिचालक स्वास्थ्य कर्मियों को सौंप गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं गांव गुलाबपुर के पास मायके जा रही 70 वर्षीय विद्यादेवी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी धरकौली थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस की बाइक से गिरकर मौत हुई है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें