फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में आगरा की पांच वर्षीय बालिका सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आगरा की पांच वर्षीय बालिका सहित दो की मौत हुई है। जबकि बालिका के माता-पिता और चाचा घायल हुए हैं। मां और चाचा की गंभीर हालत बनी हुई है। इनका आगरा में उपचार चल रहा है। थाना निधौली कलां क्षेत्र में जलेसर रोड स्थित गांव दलशाहपुर के पास बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बाइक सांड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच वर्षीय तनु पुत्री राजवीर सिंह निवासी उतगिर थाना खैरागढ़ जिला आगरा की मौत हो गई। जबकि राजवीर सिंह, उनकी पत्नी हेमलता और चचेरा भाई सोनू घायल हुए हैं। राजवीर सिंह ने बताया कि वह मकानों में टाइल्स लगाने का काम करता है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में काम खत्म करके पत्नी, सोनू, और पुत्री के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सड़क पर अचानक सांड़ के आने से हादसा हो गया। बताया कि सोनू परिवार सहित भरतपुर राजस्थान में रहता है। उसकी और पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। बालिका के शव का परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को घर ले गए।
वहीं थाना मिरहची क्षेत्र स्थित गांव सरनऊ वीरनगर के पास बाइक की टक्कर से अमर सिंह (46) पुत्र महीपाल सिंह निवासी नगला संत की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे एटा शहर से पैदल लौटते समय बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें