फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोशाला में दो गोवंश मरे, 4 की हालत गंभीर

Tue, 03 Sep 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलेसर देहात की गोशाला में दो गोवंश मर गए। सूचना पर हिंदू एकता समूह के नगर अध्यक्ष अवधेश ने अपनी टीम के साथ वृहदगोशाला पहुंचे। यहां संगठन के पदाधिकारियों को दो गोवंश मरे मिले। चार गंभीर रूप से बीमार मिले।
विज्ञापन


मंगलवार को निधौली रोड स्थित वृहद गोशाला में गोवंश मरे होने की सूचना पर पहुंचे हिंदू एकता समूह के नगर अध्यक्ष अवधेश राजपूत ने बताया कि गोशाला में दो गाय मरी मिलीं 4 की हालत गंभीर है। मरे गोवंशों को देखकर लग रहा था उनकी मौत एक दो दिन पहले हुई है, लेकिन उनको वहां से हटाया नहीं गया। पक्षी मरे गोवंश को नोच रहे थे। बताया चार बीमार गाय नाद में पड़ी हुई थी जिनको नीचे उतरवाया गया।
गोशाला में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे। हिंदू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिंदू का कहना है अधिकारियों को सूचित करने के बाद दो या तीन दिन गौशाला की स्थिति ठीक रहती है। उसके बाद वही हाल हो जाता है। इस दौरान अवधेश, सुरेन्द्र, राजेंद्र उर्फ राजू, प्रशांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक डाॅ. नीरज शुक्ला द्वारा छह दिन से गोवंशो उपचार कर रहे हैं। आज दो गोवंश की मौत हुई है। उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। -पीएस आनंद, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें