फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
जसरथपुर थाना क्षेत्र में हादसे के बाद अलीगंज-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगाते लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। थाना जसरथपुर क्षेत्र स्थित गांव दहेलिया मोड़ के पास सोमवार की शाम बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंचे परिजनों ने अलीगंज-मैनपुरी रोड जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया जा सक। थाना अलीगंज के गांव झकरई निवासी मजदूर राहुल कुमार (22) पुत्र महेश चंद्र और इसके चचेरे भाई राज मिस्त्री मुकेश कुमार (21) पुत्र रघुवीर सिंह की मौत हुई है। महेश के भाई रूप सिंह ने बताया कि दोनों बाइक से मैनपुरी रिश्तेदारी में जा रहे थे। गांव से निकलने के बाद दहेलिया मोड़ पर ही पहुंचे थे कि तभी पीछे से बुलेरो कार ने टक्कर मार दी। कार उनको कुचलती हुई निकल गई और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही परिवारजन व अन्य ग्रामीण गांव दहेलिया पहुंच गए। यहां पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। हादसे और जाम की सूचना पर एसडीएम अलींगंज मानवेंद्र सिंह, सीओ अलीगंज राघवेंद्र सिंह पहुंचे और थाना जसरथपुर, अलीगंज, नयागांव तथा राजा का रामपुर से पुलिस बल बुला लिया। अधिकारियों ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे के जाम के चलते यातायात बाधित रहा और लोग परेशान रहे।
बाद में परिजन माने और जाम खोल दिया। पुलिस ने गांव नदराला पर सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। इसमें एक बुलेरो कार जाती दिखाई दे रही थी। इसका नंबर फिरोजाबाद का दिखाई दे रहा है। कार का पूरा नंबर नहीं मिल पाने से ट्रेस करने में दिक्कतें आईं। सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बुलेरो कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हुई है। गुस्साए परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें