फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार से ढाई माह के बच्चे की मौत, दो भर्ती

Thu, 01 Feb 2024 04:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी का असर बच्चों को बीमार कर रहा है। बृहस्पतिवार को गांव तरगवां निवासी ढाई माह के बच्चे की मौत बुखार से हो गई। जबकि निमोनिया से ग्रसित दो बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। ओपीडी में बृहस्पतिवार को 82 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


गांव तरगवां निवासी मिथुन ने बताया कि उनके ढाई माह के बेटे को बुधवार से सर्दी की शिकायत हो गई। रात को बुखार आ गया। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ती चली गई। उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीजों को देख रहे डॉ. एबी सिंह ने बताया उनके पास 82 बच्चे इलाज के लिए आए। अधिकांश में खांसी की शिकायत मिल रही है। कुछ बच्चे बुखार से ग्रसित भी आ रहे हैं। इनकी संख्या 15 से 20 तक रहती है। ओपीडी में दो बच्चे निमोनिया से ग्रसित आए। दोनों को बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है।

सीने में दर्द के भी पहुंच रहे मरीज
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सीने के दर्द के मरीज भी पहुंच रहे हैं। 24 घंटे में इमरजेंसी में 6 मरीज सीने के दर्द के पहुंचे। इसमें से दो मरीजों को आगरा रेफर किया गया। जबकि 4 मरीजों का उपचार यहां चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें