फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परीक्षा के दौरान सीएमओ की रिपोर्ट के बिना नहीं मिलेगा चिकित्सा अवकाश

Thu, 01 Feb 2024 04:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बोर्ड परीक्षा के दौरान अब चिकित्सा अवकाश लेना मुश्किल होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य, अध्यापक, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक को अब सामान्य रूप से चिकित्सा अवकाश नहीं मिलेगा। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाणपत्र पर ही अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। इसको संपन्न कराने के लिए 1800 शिक्षकों की जरूरत है। परीक्षा के लिए 92 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक सहित अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी की सूची बनाई जा रही है। इसके साथ ही सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए जाएंगे।
बीते वर्षों में देखने में आया है कि ड्यूटी लगने के बाद उसको कटवाने के लिए शिक्षक सामान्य रूप से छुट्टी ले लेते हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान दिक्कतें आती है। इसी को लेकर शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बनाए गए चिकित्सा प्रमाणपत्र पर ही अवकाश दिया जाएगा। डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया शिक्षा परिषद से जो निर्देश हैं, उसी के अनुसार शिक्षकों को छुट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें