एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में गांव बिछंद के पास जंगल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग 29 मई को शस्त्र फैक्टरी पर छापेमारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागे थे। शस्त्र अधिनियम के तहत दोनों को जेल भेजा गया है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि जैथरा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर बिछंद के पास जंगल में छापा मारा।
वहां से गांव के भोला उर्फ प्रदीप व जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे व कारतूस मिले। एसएसपी ने बताया कि 29 मई को जैथरा पुलिस ने शस्त्र फैक्टरी को लेकर दतौली के पास छापेमार कार्रवाई की थी। जहां शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए थे। जबकि ये दोनों आरोपी चकमा देकर भाग गए थे। दोनों आरोपी पुराने खराब तमंचे सही करने करने का कार्य भी करते थे।