फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 19 दिन बाद उठी महिला की अर्थी

विज्ञापन
मृतका समीक्षा का फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव परौली में शादी के 19 दिन बाद ससुराल में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने उसको दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा सुभाष पांडेय ने बताया कि वह कासगंज जनपद के मोहनपुर गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत संतोष नगर में रहते हैं। 21 वर्षीय भतीजी समीक्षा की शादी जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव परौली निवासी किरन प्रकाश के साथ की थी। 11 मई को बरात आई थी और 12 मई को भतीजी विदा होकर अपनी ससुराल गई थी। दो दिन बाद रस्म के तौर पर भतीजी को मायके बुलाकर लाए थे। उसी दिन बेटी के ससुरालीजन पहुंचे और भतीजी को विदा कराकर ले आए। उन्होंने बताया सोमवार को भतीजी के ससुरालीजन ने सूचना दी कि समीक्षा की तबीयत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

उसे एटा लेकर आ रहे हैं। इस दौरान एटा में एक चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए। चिकित्सक ने सिर में सूजन देखकर सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। भतीजी की हालत बिगड़ती चली गई। वह लोग भतीजी को लेकर आगरा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने भतीजी को देखते ही कहा जहर खाने का मामला लग रहा है। इसके बाद एक अन्य अस्पताल पहुंचे, वहां भतीजी को मृत घोषित कर दिया। वहां भी चिकित्सकों ने जहर से मौत होने की बात कही। इस पर शव लेकर संतोष नगर घर पर आ गए। कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया। जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि मृतका के पिता संतोष पांडेय की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें