फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पढ़ाने आने वाले टयूटर ने बच्चों से रुपए चोरी कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर ट्यूशन पढ़ाने आने वाले ट्यूटर की ओर से बच्चों को डरा धमका कर लाखों रुपये चोरी कराने का मामला सामने आया है। ट्यूटर की पिटाई से सहमे बच्चों को देखकर परिजनों ने कारण पूछा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चों के शरीर पर चोटों के निशान भी थे। बच्चे के पिता की ओर से ट्यूटर के खिलाफ तहरीर दी गई और पुलिस ने दोनों बच्चों की चोटों का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला निवासी एक लेखपाल (पिता) का कहना है कि करीब तीन वर्षों से मैं अपने दो बच्चों को एक ट्यूटर से ट्यूशन पढ़ाता आ रहा हूं। मेरे बच्चे कक्षा नौं और दस में पढ़ते हैं। कुछ समय से दोनों बच्चे सहमे-सहमे रहने लगे। जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो दोनों बच्चे रोने लगे और ट्यूटर द्वारा उनसे चोरी करवाने के बारे में बताया। उनका आरोप है कि ट्यूटर के कहने पर बच्चों ने घर से रुपये नहीं निकाले तो पिटाई की गई, इसकी वजह से शरीर पर चोटें आईं हैं। ट्यूटर तीन वर्षों से मारपीट कर और धमका कर घर से रुपये निकलवा रहा था। बच्चों के शरीर पर कई जगह पिटाई के नीले निशान बने हुए हैं।
उन्होंने बताया है अब तक कितनी रकम बच्चों से निकलवाई जा चुकी है, इसकी गिनती करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस को पूरा मामला तहरीर देकर बताया जा चुका है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शरीर पर आई चोटों का बुधवार की रात में ही मेडिकल जांच व परीक्षण करवा दिया है।
विज्ञापन

ट्यूटर की ओर से बच्चों को डरा धमका कर और पिटाई करके रुपये निकलवाने का मामला संज्ञान में आया है। बृहस्पतिवार की देर शाम तक व्यस्त होने के चलते मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पंकज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें