फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडर को ऋण देने के लिए बैंक पहुंची नगर पालिका

विज्ञापन
नगर पालिका में बैंककर्मी स्ट्रीट वेंडर का ऋण स्वीकृत करते हुए। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
पीएम स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडरों को 10 हजार रुपये का ऋण दिया जाना है। ऋण देने की प्रक्रिया धीमी होने की वजह से बृहस्पतिवार को नगर पालिका में बैंक कर्मियों ने स्टॉल लगाकर स्ट्रीट वेंडरों को ऋण दिया। इस दौरान सिर्फ 125 स्ट्रीट वेंडर ही ऋण लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के तहत नगर पालिका को 3515 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देने के लक्ष्य मिला था जिसे अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। स्ट्रीट वेंडर का कहना है कि बैंक स्ट्रीट वेंडर को ऋण देने में सहयोग नहीं कर रही है।
इसको लेकर एलडीएम वीरेंद्र सिंह ने स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देने के लिए प्रचार-प्रसार किया और उन्हें ऋण देने के लिए बृहस्पतिवार को नगर पालिका में बुलाया। नगर पालिका में बृहस्पतिवार को समस्त बैंकों के कर्मी ऋण देने के लिए उपस्थित रहे, लेकिन पूरे दिन में करीब 125 स्ट्रीट वेंडर ही ऋण लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडरों से नहीं हो पा रहा संपर्क:
एलडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कई स्ट्रीट वेंडर ऐसे थे जो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से आए थे। उन्होंने भी पंजीकरण कराया लेकिन अब इनसे संपर्क किया जाता है तो इनके मोबाइल नंबर ही नहीं मिल रहे है। करीब 3 सौ से अधिक स्ट्रीट वेंडरों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें