फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला काजी निवासी ट्रक चालक उमेश कुमार (40) पुत्र हरी सिंह की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि उमेश कुमार ने गांव के पास ही सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया था। रात करीब 8 बजे इसके नीचे उमेश का शव मिलने की सूचना क्लीनर ने दी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुला लिया गया।
विज्ञापन

उमेश के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया ने बताया कि संदिग्ध हालात में शव मिलने के बाद परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें