फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जैथरा के खिलाफ शिक्षक लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकासखंड जैथरा के खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ वहां के शिक्षक लामबंद हो गए हैं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से डीएम से लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा तक शिकायत की गई है। उन पर शिक्षकों का शोषण व रिश्वतखोरी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में शिक्षकों ने लिखा है कि जैथरा के बीईओ सुरेंद्र कुमार सजातीय शिक्षकों की टोली बनाकर विद्यालय में समय से पहले ही पहुंच जाते हैं। शिक्षकों के अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन रोकने की धमकी देते हुए अवैध वसूली करते हैं। जुलाई में बीईओ ने चार प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें चार शिक्षक अनुपस्थित मिले।
शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद अवैध वसूली कर वेतन निकलवा दिया। शिक्षकों ने बताया कि बीईओ द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के संबंध में सभी साक्ष्य शिक्षकों के पास मौजूद हैं। निष्पक्ष जांच कराते हुए बीईओ को पद से हटाने के साथ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें