फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रांसफाॅर्मर हुआ खराब, ग्राम भुरगवां में 15 दिन से नहीं आ रही बिजली

Mon, 27 Jul 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव भुरगवा में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
मारहरा। क्षेत्र के गांव भुरगवां की बिजली व्यवस्था 15 दिन से पूरी तरह ठप है। गांव में बिजली आपूर्ति को लगा ट्रांसफाॅर्मर 15 दिन पहले फुंक गया था, जो बदला नहीं जा सका है। बिजली आपूर्ति बंद होने से सिंचाई व्यवस्था बाधित होने से 250 बीघा खेतों की फसल सूख रही है। फसल की सिंचाई न होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


किसानों ने बताया गांव में खेतों की सिंचाई को चार सबमर्सिबल पंप हैं, जो ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से बंद हैं। खेतों में मक्का की फसल खड़ी है। धान की पौधों की रोपाई का काम चल रहा है, अधिकांश खेतों में रोपाई हो चुकी है। 15 दिन से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से खेतों की सिंचाई न होने से फसल सूखने के कगार पर है। लगातार 15 दिन से बिजली आपूर्ति बंद रहने से शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है। बारिश के मौसम में अंधेरा होने पर सर्प-कीड़े के डर से लोग घर से निकलने में कतरा रहे हैं।
गांव के रंजीत माथुर, नेत्रपाल, राजेंद्र, शिवचरण, राजेश आदि ने कहा बिजली आपूर्ति न मिलने से उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। लोगों को न दिन में चैन है और न रात में सुकून से सो पा रहे हैं, पूरी दोपहर और रात भर लोग बेचैन रहते हैं।
विज्ञापन




गांव के 63 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर को शीघ्र बदलने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मंगलवार को गांव के लोगों को बुलाकर 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर के संबंध में वार्ता की जाएगी। - विजय गुप्ता, एसडीओ मारहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें