फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-कानपुर ट्रैक का होगा दोहरीकरण, भेजी सर्वे रिपोर्ट- रेल महाप्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने कहा कि मथुरा से कासगंज के बीच रेल ट्रैक का दोहरीकरण होगा। इसके लिए सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है। इसके अलावा कासगंज से मथुरा, बरेली, कानपुर की ट्रेने बढ़ाना भी प्रस्तावित है। जीएम ने यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अधीनस्थों से रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन

कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए रेल महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश और देहरादून से कासगंज तक ट्रेनें बढ़ाने के लिए विचार किया जाएगा। अभी सिंगल रेल लाइन है, इसलिए अधकि ट्रेनें नहीं बढ़ पाती हैं। फिर भी विचार किया जाएगा। कासगंज से कानपुर के बीच जनवरी माह में इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन दौड़ाना प्रस्तावित है। जल्द ही फर्रुखाबाद के समीप विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाएगा उसके बाद सीआरएस निरीक्षण करेंगे। महाप्रबंधक ने कहा कि मथुरा से कानपुर के बीच ट्रेन के दोहरीकरण के लिए सर्वे कराया जा चुका है और इसकी रिपोर्ट भी रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
पूछे गए प्रश्न के उत्तर में रेल महाप्रबंधक ने कहा कि कासगंज से एटा और अलीगढ़ के बीच रेल लाइन बिछाने के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली है। अभी इस पर कोई विचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों और वृद्धों की समस्या को दूर करने के लिए स्वचलित सीढ़ियों का कोई विकल्प देखेंगे। कासगंज स्टेशन पर मुख्य द्वार के विपरित दूसरी ओर भी निकास द्वारा बनाने का विचार करेंगे। जीएम ने बताया कि सहावर गेट ओवर ब्रिज के लिए अधीनस्थों से रिपोर्ट मांगी है। जीएम ने कहा कि यात्री सुविधाएं बढ़ाना पूर्वोत्तर रेलवे की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें