जैथरा। कस्बे के मुख्य बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण से व्यापारी खुद परेशान हैं। बाजार में सड़क के दोनों ओर करीब आठ फुट चौड़े फुटपाथ पर दुकानदारों ने तख्त डालकर सामान सजा लिया है। इससे अन्य व्यापारियों की दुकानें दब गई हैं और ग्राहकों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण व्यापारियों ने खुद किया है, लेकिन अब एक-दूसरे से अतिक्रमण हटाने की बात पर सहमति नहीं बन पा रही है। साड़ी व्यापारी आकाश उर्फ शैलू गुप्ता ने दीपू गुप्ता, आदित्य शर्मा, गगन गुप्ता सहित कई व्यापारियों के हस्ताक्षर कर नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की है। इस संबंध में चेयरमैन विवेक गुप्ता का कहना है कि सभी व्यापारियों के जल्द बैठक कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।