एटा। लोग अगर मलावन तक भी जाएंगे तो उन्हें जेब ढीली करनी पड़ेगी। आसपुर के पास जीटी रोड पर टोल प्लाजा शुरू हो गया है। अब रोडवेज बसों से जाने वाले यात्रियों को 26 के स्थान पर 33 रुपये किराया देना पड़ेगा। अभी तक कानपुर, इटावा, मैनपुरी, कुरावली की तरफ जाने पर जीटी रोड पर टोल प्लाजा न होने से यात्रियों से किराया कम लिया जाता था।
रविवार से आसपुर के पास टोल प्लाजा शुरू हो गया है। जहां से डिपो की बस के निकलने पर 245 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं बस के वापस आने पर फिर उसे इतने ही रुपये का भुगतान करना होगा। इस टोल टैक्स की मार यात्रियों की जेब पर पड़ेगी। टोल प्लाजा के उस तरफ जाने पर 7 रुपये प्रति यात्री किराए में बढ़ोतरी की गई है।