फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आज चार केंद्रों पर 1834 अभ्यर्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा

Sat, 08 Jun 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले में 4 केंद्रों पर होगी। इसमें 1834 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर परीक्षा समय से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. बीबीएस परिहार व सहायक नोडल डॉ. प्रवेश पांडेय ने बताया कि जिले में जीजीआईसी, जीआईसी, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज व क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
सुबह की पाली में पाली में परीक्षा 9 से 12 बजे तक व दूसरी पाली में दाेपहर 2 से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से भी परीक्षा को लेकर दो सदस्यीय टीम आ चुकी है। टीम परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पड़ताल करेगी। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर एक सचल दल बनाया गया है। जो केंद्रों पर परीक्षा के दौरान लगातार निरीक्षण करेगा। इसके साथ ही सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये रखे ख्याल
-अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक आईडी प्रूफ लाना होगा।
-प्रवेश पत्र के साथ आईडी प्रूफ की फोटो कॉपी फार्म में लगाई गई पासपोर्ट साइज की फोटो लाना भी जरूरी।
-अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल या किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं।
-पानी की पारदर्शी बोतल अभ्यर्थी अपने साथ ले जा सकते हैं।
-परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, आईडी, फोटो, प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी के अलावा सिर्फ काला पेन ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें