फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाएं गिरफ्तार, अन्य आरोपियों के लिए दी जा रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव नगला जवाहरी में पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य आरोपियों के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले में दस नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। नगला जवाहरी निवासी छोटे सिंह पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसे पकड़ने के लिए शनिवार रात उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पांच आरक्षियों के साथ घर पर दबिश देने गए थे। आरोपी के पकड़ने पर गांव के लोग उग्र हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

जिसमें एसआई सहित सभी 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से फायरिंग भी की गई। साथ ही आरोपी को लोगों ने पुलिस की पकड़ से छुड़ा लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार को फिर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जेपी मौर्य ने बताया कि पुलिस पर हमला करने में पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी शामिल थीं। जिनमें से तीन को गिरफ्तार का जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें