फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरें में बस-बोलरो की टक्कर से तीन की मौत

Thu, 11 Dec 2014 05:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की सुबह रामई पुलिया पर कोहरे में तेजगति से जा रही रोडवेज बस और बोलेरो गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


मनीराम (55) व गीता (45) की मौके पर ही मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने जिला कासगंज के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चालक विक्की (22) ने भी दम तोड़ दिया।

सभी लोग मध्यप्रदेश के जिला मुरैना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह मां की अस्थियां विसर्जित करने सोरों गंगाजी जा रहे थे। हादसे के बाद डेढ़ घंटे तक एटा-कासगंज मार्ग पर जाम लगा रहा। बाद में पहुंची क्रेन ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाया, तब जाकर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन


जिला मुरैना के थाना पहाड़गंज के गांव धौंधा निवासी हरी सिंह पुत्र बाबूलाल परिवार के साथ बोलेरो गाड़ी से बुधवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे मां गयादेवी की अस्थियां विसर्जित करने सोरों गंगाजी जा रहे थे।

उनकी गाड़ी थाना मिरहची क्षेत्र में थाने से 500 मीटर दूर रामई पुलिया पर पहुंची, तभी कासगंज की ओर से आ रही आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर हो र्गई। बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे बच्चों, महिला व पुरुषाें में चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और थाना पुलिस को सूचना दी। हरी सिंह के बड़े भाई मनीराम व गीता पत्नी माताराम की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल हुए हरी सिंह, उनकी पत्नी शीला, पुत्र प्रिंस, माताराम, उनका पुत्र छोटू, सरोज पत्नी गुलाब, चालक विक्की पुत्र मोहरू व एक अन्य बच्चे को पुलिस ने कासगंज के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान विक्की ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद रोडवेज चालक व परिचालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।

इधर, बीच पुलिया में दोनों वाहनों के फंसे होने से एटा-कासगंज मार्ग अवरुद्ध हो गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में पुलिस ने कासगंज से क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को सड़क से एक किनारे किया। उसके बाद यातायात सुचारु हो सका। मिरहची, मारहरा व एटा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सूचना के दो घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
दुर्घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों व पुलिस ने 108 एंबुलेंस मंगाने के लिए सूचना दी। मगर एंबुलेंस दो घंटे बाद पहुंची। उससे पहले घायलों को पुलिस की जीप से अस्पताल भेजा जा चुका था। एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें