फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बंद आज, अनाज मंडी भी नहीं खुलेगी

Thu, 11 Dec 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल पिटाई प्रकरण मामला बढ़ता जा रहा है। अभी तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर व्यापार मंडल कंछल गुट द्वारा गुरुवार को शहर के साथ-साथ जिला बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान मंडी समिति भी बंद रहेगी। बंद की सफलता के लिए बुधवार को व्यापारियों ने जनसंपर्क किया और लोगों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन



गुरुवार को होने वाले बाजार बंदी के लिए बुधवार को व्यापारी नेताओं ने शहर के प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों से समर्थन की मांग की। इससे पहले आक्रोशित व्यापारियों ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया था। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों ने काले कोट के ओट में जो कृत्य है, उन लोगों को पुलिस-प्रशासन जल्द ही गिरफ्तार करे। जब तक कार्रवाई नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने मंडी समिति, सब्जी मंडी, गांधी मार्केट, पोस्ट ऑफिस रोड, शिकोहाबाद रोड, अलीगंज रोड, मैनगंज, बाबूगंज, घंटाघर आदि जगहों पर भ्रमण किया और व्यापारियों से गुरुवार को बाजार बंदी में समर्थन मांगा। इस दौरान सुधीर वार्ष्णेय, विमल चौहान, ईशान सिंह, राजकुमार, देवेंद्र वार्ष्णेय, नरेंद्र जैन, गुलाब चंद्र जैन, पंकज गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें