फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में तीन की मौत, 19 घायल

Tue, 26 Mar 2024 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में हादसों के बाद मौत के शिकार लोगों का पोस्टमार्टम कराया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र मंडी समिति के सामने सुशील (40) निवासी शेरूपुरा थाना जैथरा सोमवार को गोवंश से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, इसको मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां मृत घोषित कर दिया। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला धन्नी के पास में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे कार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। इसमें राजा का रामुुपर थाना क्षेत्र के गांव पहरा निवासी सरमन (35) व कश्मीर(40) घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां मृत घोषित कर दिया।
वहीं शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जिला फिरोजाबाद जसराना थाना क्षेत्र के गांव राजपुर के पास बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें में नेहा और अजय निवासी काशीराम कॉलोनी मानपुर कोतवाली देहात, सरस्वती, शीला देवी, अर्चना, सलोनी व राखी निवासी फफोतू और विमलेश देवी निवासी कुमरपुर थाना रिजोर, निशा बेगम फिरोजाबाद, सुधा कुमारी व प्रांशू निवासी रेवाड़ी मोहल्ला कोतवाली नगर और नत्थो देवी सायपुर घायल हुए हैं। सभी 12 घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र अलीगंज रोड स्थित गांव चांदपुर के पास बाइकों की भिड़ंत रविवार की रात हो गई। इसमें विजनेश निवासी गिरौरी कोतवाली देहात और विजय निवासी दतेई थाना मिरहची गंभीर घायल हो गए। दोनों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं अन्य हादसाें में सुरेश निवासी नगला खोखर थाना रिजोर, श्यामपाल इसकी पत्नी चंद्रकला व मां फूलन देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। फूलन देवी को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें