फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होली की मस्ती में शहर से गांव तक झूमे हुरियारे

Tue, 26 Mar 2024 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लाल गुलाबी चेहरे, मन में उमंग और लबों पर हैप्पी होली। कुछ ऐसे ही जिले भर में होली का त्योहार मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और गले लगकर बधाइयां दीं। परंपरागत तरीके से होलिका दहन कर बुराइयों का अंत किया। और रंग के रूप में प्रेम बरसाया। जिले भर में पर्व को लेकर लोगों में उल्लास नजर आया।
विज्ञापन


होली को लेकर कई दिनों से चल रही तैयारियों के बाद सोमवार को जिले में होली का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। रविवार शाम को होलिका पूजन के बाद कुछ लोगों ने रात में ही और कुछ ने सोमवार की सुबह होलिका दहन किया। शहर के प्रेमनगर, बाबूगंज, रेलवे रोड तिराहा, कटरा मोहल्ला, नन्नूमल चौराहा, होली मोहल्ला, सराय मिश्र सहित जिले भर में सैकड़ों स्थानोें पर होलिका दहन किया गया।
लोगों ने विधि विधान पूर्वक होलिका दहन के दौरान पूजा-अर्चना की। साथ ही परिक्रमा करके बुराइयाें का अंत करने का संकल्प लिया। होलिका में नई फसल के रूप में जौ की बाली भूनकर एक-दूसरे को वितरित की। होलिका में रंग समर्पित कर होली खेलने का कार्यक्रम शुरू हुआ। घर-घर जाकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ दही-बड़े, गुझिया, मिठाइयां आदि का भी खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

-
चौराहों पर तैनात रहा पुलिस बल

त्योहार के मौके पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए शहर में चौराहों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस के जवान तैनात रहे। शहर के कुछ लोग पुलिस जवानों के साथ होली मनाने पहुंचे, लेकिन ड्यूटी पर होने के चलते उन्होंने खेलने से मना कर दिया।

-

हर्बल होली और सेल्फी का बढ़ा क्रेज

होली पर इस बार जिले में हर्बल क्रेज बढ़ता नजर आया। लोगों ने गुलाल लगाकर ही होली का जश्न मनाया। पानी की बर्बादी और गीले रंगों से लोग परहेज करते नजर आए। वहीं सेल्फी का जादू बरकरार रहा। रंगे-पुते चेहरों के साथ लोगों ने परिवार और दोस्तों के संग खूब सेल्फी खींची। साथ ही सेल्फी को अपने सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया।



ग्रामीण क्षेत्रों में गूंजी चौपाइयां

होली के त्योहार पर नगर, कस्बा में डीजे का खूब शोर मचा। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोक और होली गीतों के साथ चौपाई निकालने को लेकर हुरियारों में उत्साह दिखा। पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी अलग टोलियां बनाकर लोकगीतों की मस्ती के साथ होली खेली। ढोलक, मजीरों और अन्य वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ मस्ती का अलग ही अंदाज था। शीतलपुर ब्लॉक के गांव सहसपुर में युवा देर रात से ही होली की तैयारियों में जुट गए। सुबह होते होते होलिका में अग्नि लगने के बाद होली का आगाज़ शुरू हो गया। युवा, बुजुर्ग, बच्चे, रंगों में सरावोर हो गए और शाम तक होली गोबर कीचड़ में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें