एटा। विकास खंड जैथरा में अपात्रों को आवास दिए जाने के मामलों में आरोप और शिकायतें नहीं थम रहा है। पूर्व में भी यहां अपात्रों को आवास दिए जाने के मामलों का खुलासा हो चुका है। अब ग्राम पंचायत कसेला के गांव चिंतामणि में तीन तीन अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवास देने का आरोप लगाया गया है। जांच के नाम पर खानापूरी कर मामले को निपटाने का भी आरोप है। अब मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई गई है।
विकास खंड जैथरा की ग्राम पंचायत कसेला के गांव चिंतामणि में तीन अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभ दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम से लेकर सीडीओ तक से की तो जांच के नाम पर खानापूरी कर दी गई।
शिकायतकर्ता सुभाष, बृजेश, रामवीर सिंह, बालक, अजयराम का आरोप है कि गांव में तीन लोगों को पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिया गया है। हालांकि सभी के पक्के मकान बने हैं। अब मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है।
-------------------------
जांच के नाम पर की खानापूर्ति
शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी और विकास खंड स्तरीय टीम जांच करने गई थी। जांच में खानापूर्ति कर मामले को दबा दिया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गांव में कोई भी टीम जांच करने के लिए नहीं पहुंची।
--------------------------
विकास खंड जैथरा की ग्राम पंचायत कसेला के गांव चिंतामणि में यदि किसी अपात्र लोगों को आवास दिया गया है तो जांच कराई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- निर्मल कुमार द्विवेदी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण