फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकविहीन अस्पतालों पर कसा जाएगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बड़ी संख्या में मानकविहीन नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब मानकविहीन अस्पतालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके लिए जिले में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सीएमओ कार्यालय में 80 पैथोलॉजी, क्लीनिक, नर्सिंग होम पंजीकृत हैं। वहीं शहर से लेकर देहात तक बड़ी संख्या में अपंजीकृत क्लीनिक, नर्सिंग होम और पैथालॉजी संचालित हो रहे हैं। हालांकि पंजीकृत क्लीनिक और नर्सिंग होम संचालक भी मानक पूरे नहीं कर रहे हैं।
ऐसे में सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने अभियान चलाने की योजना बनाई है। अभियान के तहत मानक पूरे नहीं मिलने पर पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

---------
बायोमेडिकल वेस्ट का नहीं होता निस्तारण
जिले में अधिकांश नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालकों के यहां बायोमेडिकल वेस्ट का कोई इंतजाम नहीं हैं। कई क्लीनिक संचालक घर-घर कूड़े के लिए जाने वाली पालिका की गाड़ी में ही क्लीनिक का कूड़ा डाल देते हैं।
-----------
जिले में मानकविहीन नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नर्सिंग होम अथवा क्लीनिक पर बायोमेडिकल वेस्ट की सुविधा नहीं होगी तो पंजीयन निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ अरविंद गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें